Bigg Boss 18 : जनता के प्यार ने दिखाया अपना दम, बिग बॉस 18 में हुई Digvijay Rathee की वापसी

Digvijay Rathee Re-Entry in Bigg Boss 18: लेटेस्ट प्रोमो में देखा गया था कि दिग्विजय राठी के जाने से शो में गमगीन माहौल बन जाता है। सलमान खान दिग्विजय से पूछते हैं कि आप बॉटम 6 में कैसे आए, तभी वह नम आँखों से कहते हैं कि लोग बदल जाते हैं। लेकिन, आज कहानी में ऐसा मोड़ आएगा जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाएगा।

Digvijay Rathee Re-Entry in Bigg Boss 18: टीवी का चर्चित शो बिग बॉस सीजन 18 के साथ धूम मचा रहा है। यह सीजन जल्द ही खत्म होने वाला है, लेकिन उससे पहले शो में खूब उथल-पुथल मची हुई है। आज रात वीकेंड का वॉर होने वाला है जिसमें घर का एक सदस्य बेघर हो गया है और सलमान खान ने सभी घरवालों पर फटकार लगाई है। सोशल मीडिया पर तो यह कल से ही पता चल गया है कि दिग्विजय राठी शो छोड़कर जा रहे हैं। लेकिन, आज कहानी में ऐसा मोड़ आएगा जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाएगा। आइए बताते हैं क्या है वो हैरान कर देने वाला मोड़

Digvijay Rathee Re-Entry in Bigg Boss 18

बीते दिन बिग बॉस 18 से स्ट्रॉंग कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी( Digvijay Rathee) का पत्ता कट गया है। दिग्विजय राठी के जाने से उनके फैंस उदास हैं और लगातार उन्हें शो मएब वापिस लाने की बात कर रहे हैं। वहीं अब लगता है मेकर्स ने फैंस की डिमांड मान ली है और आज रात दिग्विजय राठी को शो में वापिस बुला लिया जाएगा। हालांकि अभी तक इसका कोई प्रोमो सामने नहीं आया है लेकिन, यह बात सच है कि दिग्विजय राठी शो में दोबारा आ जाएंगे।

End of Feed