टीवी मसाला

Anupamaa से रातों-रात किया गया Alisha Parveen को रिप्लेस, एक्ट्रेस ने खोली राजन शाही की पोल-पट्टी

Alisha Parveen Replaced In Anupamaa: स्टार प्लस के सीरियल 'अनुपमा' के सेट से खबर लीक हुई थी कि कहानी में आध्या का किरदार निभा रही अलिशा परवीन (Alisha Parveen) ने शो को अलविदा कह दिया है। हालांकि अब खुद एक्ट्रेस ने जमाने के आगे आकार सच्चाई बताई है कि उन्हे बिना बताए रातों-रात रिप्लेस किया गया है।

Image

Alisha Parveen Thrown Out From Anupamaa

Alisha Parveen Replaced In Anupamaa: रूपाली गांगुली और शिवम खजूरिया स्टारर सीरियल 'अनुपमा' अक्सर अपनी कहानी और स्टार कास्ट के चलते सुर्खियों में बना रहता है। कहानी में लीप आने के बाद शो में सब कुछ बदल गया है जिसको दर्शक पसंद नहीं कर रहे हैं। लीप के बाद शिवम खजूरिया और अलिशा परवीन समेत कई नए कलाकारों ने शो में एंट्री मारी थी। इस बीच कल रात खबर आई थी कि कहानी में आध्या का किरदार निभा रहीं अलिशा परवीन ने शो छोड़ दिया है। अब खुद जमाने के आगे आकार अलिशा ने जमाने को बताया कि उन्हे रातों-रात शो से रिप्लेस कर दिया गया है।

अनुपमा (Anupamaa) के मेकर्स ने शो से अलिशा परवीन (Alisha Parveen) को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस को जानकारी दी। अलिशा ने ई टाइम्स को इंटरव्यू देते हुए कहा कि यह चौंकाने वाला और निराशाजनक है। मुझे यकीन नहीं है कि असलियत में क्या हुआ और मुझे क्यों बदला जा रहा है! आज अनुपमा के सेट पर मेरा आखिरी दिन था। यह एक शानदार अवसर था, और शिवम खजूरिया के साथ मेरी केमिस्ट्री सभी को पसंद है। लेकिन मुझे नहीं पता कि मुझे अचानक क्यों बदल दिया गया।

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि 'कल मेरी एक मीटिंग हुई थी और मुझे इस फैसले के बारे में बताया गया। मुझे इस बारे में कुछ भी पता नहीं है, लेकिन कभी-कभी ऐसा हो जाता है। अब मैं अपने अपकमिंग के प्रोजेक्ट पर ध्यान लगाऊँगी।' हालांकि अभी तक एक्ट्रेस को कारण नहीं पता कि उन्हे क्यूं रातों-रात ऐसे बाहर निकाला गया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है शो से पारस कलनावत को भी रातों-रात रिप्लेस कर दिया गया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article