टीवी मसाला

Bigg Boss 18 में जाते ही Digvijay Rathee के रिश्ते पर आई आंच, गर्लफ्रेंड ने सरेआम ब्रेकअप कर कही ये बात

Digvijay Rathee girlfriend Unnati Tomar announce break up with him: लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक दिग्विजय राठी के बिग बॉस 18 के घर में एंट्री मारते ही उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें की दिग्विजय की गर्लफ्रेंड के उनके साथ ब्रेकअप की घोषणा कर दी है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

Image

Digvijay Rathee girlfriend Unnati Tomar announce break up with him

Digvijay Rathee girlfriend Unnati Tomar announce break up with him: सलमान खान के जाने-माने शो बिग बॉस 18 ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। यह पहले एपिसोड से ही दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छाया हुआ है। बिग बॉस 18 के मेकर्स भी, शो को दिलचस्प बनाने के लिए पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं। इस बीच कुछ वीक पहले घर में वाइल्ड कार्ड कन्टेस्टन्ट के तौर पर कशिश कपूर और दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) ने एंट्री मारी थी। ऐसे में लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक दिग्विजय राठी के घर में एंट्री मारते ही उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें की दिग्विजय की गर्लफ्रेंड के उनके साथ ब्रेकअप की घोषणा कर दी है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

बिग बॉस 18 के दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) की गर्लफ्रेंड ने उनके साथ ब्रेकअप की घोषणा कर दी है। उन्नति तोमर (Unnati Tomar) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा "हे क्यूटिस! मेरी आप सभी से गुजारिश है की अब से आप मुझे 'दिगनती' के किसी बजी रील में मेन्शन ना करें। साथ ही 'दिगनती' को सपोर्ट कर अपना समय बर्बाद ना करें।" उन्होंने आगे लिखा "अब से हम दोनों को अलग-अलग ही सपोर्ट करें। जैसा की आप देख सकते हैं कि मुझे काफी से दिग्विजय की पीआर टीम द्वारा इग्नोर किया जा रहा है। इसलिए मुझे अब मेसज ना करें।"

बताते चलें की बिग बॉस 18 के बीते दिन के टास्क के दौरान अविनाश मिश्रा के साथ दिग्विजय राठी की काफी धक्का-मुक्की हो गई थी। दोनों ने गुस्से में आकार एक-दूसरे को धक्का दे दिया था। ऐसे में वीकेंड के वार पर ये देखना दिलचस्प होगा की सलमान खान इनकी कैसे क्लास लगते हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article