Bigg Boss 18: कलर्स टीवी का विवादों में घिरे रहने वाला शो 'बिग बॉस 18' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। कल शो का ग्रैंड फिनाले हुआ जिसमें सीजन 18 की ट्रॉफी करण वीर मेहरा ने अपने हाथ की थी। करण वीर मेहरा ने विवियन डीसेना को हार की धूल चटा कर चमचमाती ट्रॉफी और इनाम राशि अपने नाम की। इसे देख जहां एक तरफ फैंस काफी खुश हैं तो कई यूजर सोशल मीडिया पर मेकर्स की क्लास लगा रहे हैं। रजत दलाल (Rajat Dalal) को टॉप 2 से बाहर करने और ट्रॉफी का हकदार ना बनाने के लिए फैंस ने मेकर्स पर पक्षपात का आरोप लगाया है।
कल 19 जनवरी को बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का फिनाले हुआ था जिसमें करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने शो के विनर का खिताब अपने नाम किया। टॉप 6 फाइनलिस्ट में रजत दलाल (Rajat Dalal) भी शामिल थे लेकिन टॉप 2 में आने से पहले उन्हे बाहर निकाल दिया गया। खुद रजत भी इस फैसले को सुन खुश नजर नहीं आए थे। टॉप 2 और विनर की ट्रॉफी रजत के हाथ में ना देख जनता मेकर्स से काफी गुस्सा है। जनता का मानना है कि मेकर्स ने शो विनर पहले से ही फिक्स किया हुआ था। सिर्फ इतना ही नहीं कई यूजर ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस को बॉयकॉट करने की भी मांग की।
गुस्साई जनता सिर्फ यही नहीं रुकी उनका मानना है कि करण वीर की जगह टॉप 2 में रजत दलाल और विवियन डीसेना को होना चाहिए था। हालांकि बिग बॉस के घर में रजत दलाल की जर्नी काफी अच्छी रही थी। एल्विश यादव ने कंटेस्टेंट के सपोर्ट में आकार प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को 'पेड मीडिया' तक कह दिया था।
