Bigg Boss 18 में 'लंबी रेस का घोड़ा' साबित होंगी चुम दरांग, गेम देख लोग बोले- ईशा से ज्यादा फिनाले के लायक है

Bigg Boss 18 Chum Darang Trending On Twitter: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में यूं तो सभी कंटेस्टेंट्स लोगों का दिल जीत रहे हैं। लेकिन अब चुम दरांग का गेम दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। यहां तक कि वो ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रही हैं।

Bigg Boss 18 Chum Darang Trending On Twitter: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में सभी कंटेस्टेंट्स दर्शकों के दिलों में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ये शो शुरुआत में जितना ज्यादा बोरिंग लग रहा था, अब उतना ही ज्यादा रोचक होता जा रहा है। करण वीर मेहरा से लेकर विवियन डीसेना तक का गेम दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) की ही एक कंटेस्टेंट ने गेम में ऐसी रफ्तार पकड़ ली है कि अब वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। यहां तक कि लोगों ने उसे फिनाले में देखने की भी मांग की है। वो कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि चुम दरांग (Chum Darang) हैं।

'बिग बॉस 18' में चुम दरांग ने गेम से जीता दिल

End of Feed