टीवी मसाला

Bigg Boss 18: इस कंटेस्टेंट की वजह से छिनी चुम दरांग से टाइम गॉड की गद्दी, एक चाल ने चूर-चूर किए कंटेस्टेंट के सपने

Bigg Boss 18: रियलिटी शो बिग बॉस 18 में चुम दरांग को टाइम गॉड की गद्दी पर बैठने का मौका तो मिला, लेकिन कुछ समय बाद उन्हे इस ज़िम्मेदारी से निष्कासित कर दिया गया। इस पूरे मामले की जिम्मेदार एक कंटेस्टेंट निकली जिसने चुम की खुशी को मातम में बदल दिया।

Image

bigg boss 18

Bigg Boss 18: सलमान खान का विवादों में हमेशा घिरे रहने वाला शो बिग बॉस को कोई कैसे भुला सकता है। अपने 18वें सीजन के साथ शो फिनाले की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। जिसके चलते कंटेस्टेंट के बीच विनर की गद्दी को लेकर जंग छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर हर दिन शो से जुड़ी नई कंट्रोवर्सी सामने आती रहती है जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। हाल ही में चुम दरांग घर की नई टाइम गॉड बन जाती है लेकिन एक कंटेस्टेंट की वजह से उन्हे इन जिम्मेदारियों से निकाल दिया गया। इस रिपोर्ट में पढिए पूरा मामला।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के लेटेस्ट प्रोमो में देखा गया कि राशन की बलि चढ़ाकर चुम दरांग (Chum Darang) टाइम की गद्दी पर बैठ जाती हैं। यह देखते हुए बिग बॉस चुम को आदेश देते हैं कि वो घर का सारा राशन स्टोर रूम में रख दें। इस पूरे शो में ट्विस्ट तब आता है कि सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) सामान से कुछ राशन चुरा लेती हैं। इस खबर के मिलते ही चुम और करण सारा को मनाने की कोशिश करते हैं कि वो ये राशन बिग बॉस को वापिस कर दें। सारा अपने फैसला पर अड़ी रहती है और राशन लौटाने से मना कर देती हैं।

ऐसे में बिग बॉस चुम को टाइम गॉड की गद्दी से उतार देते हैं क्यूंकी वो सारा से सामान वापिस नहीं ले पाई, जिसके चलते वो घर की जिम्मेदारी उठाने के योग्य नहीं हैं। सारा की एक चाल से चुम दरांग की खुशियां दुख में बदल गई। फैंस सारा की इस हरकत से काफी खुश हैं। बता दें इस हफ्ते घर से एलिमिनेट होने के लिए अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, रजत दलाल, चाहत पांडे, कशिश कपूर, विवियन डीसेना और सारा अरफीन खान का नाम शामिल है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article