टीवी मसाला

Bigg Boss 18: चुम दारंग ने करण वीर मेहरा को कहा 'I Love You' ? सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #ChumVeer

Bigg Boss 18 Chum Darang Propose Karan Veer Mehra: बिग बॉस 18 के घर में करण वीर मेहरा और चुम दारंग की लव स्टोरी ने फैंस को काफी खुश कर दिया है। ऐसे में फैंस ने दोनों के ऊपर प्यार लुटाते हुए सोशल मीडिया पर #ChumVeer नाम का ट्रेंड चला दिया है।

Image

Bigg Boss 18 Chum Darang Propose Karan Veer Mehra?

Bigg Boss 18 Chum Darang Propose Karan Veer Mehra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा और चुम दारंग के रिश्ते को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक शो में दोनों ने हमेशा एक दूसरे का साथ दिया है और अपनी दोस्ती को साबित भी किया है। हालांकि बिग बॉस 18 के घर में पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और चुम दारंग (Chum Darang) की दोस्ती प्यार में बदल रही है। जी हाँ! बीते एपिसोड में देखा गया है कि चुम दारंग और करण वीर ने साथ में कोरियन वाला दिल बनाया। ऐसे में इस नई लव स्टोरी को देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर #ChumVeer नाम का ट्रेंड चला दिया है। चलिए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।

बिग बॉस 18 के बीते एपिसोड में चुम दारंग, करण वीर मेहरा और दिग्विजय राठी आपस में बातचीत कर रहे होते हैं। तभी दिग्विजय बोलते हैं कि 'चुम तुम बिल्कुल कोरियन स्टार लग रही हो। इस पर करण वीर मेहरा और चुम साथ में हँसते हैं और 'चुम दारंग कोरियन भाषा में 'सारंगे ओप्पा' (I Love You) बोलती हैं। इसके बाद दोनों साथ मिल कर 'कोरियन दिल' बनाते हैं। इस एपिसोड के तुरंत बाद ही फैंस ने इस नई जोड़ी पर प्यार लुटाते हुए सोशल मीडिया पर #ChumVeer नाम का ट्रेंड चला दिया है।

करण वीर मेहरा और चुम दारंग की तस्वीर पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'ये दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा 'ये दोनों बहुत प्यूर हैं एक दूसरे के लिए इन्हें अलग नहीं होना चाहिए।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article