Bigg Boss 18: चुम दरांग ने घरवालों के आगे कबूला करण वीर के लिए प्यार, अविनाश मिश्रा ने भी बयां किया दिल का हाल

Bigg Boss 18 Promo: सलमान खान कर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है। प्रोमो में देखने को मिला कि राशन टास्क के दौरान चुम दरांग करणवीर मेहरा के लिए अपने दिल का दरवाजा खोलती हैं। वहीं दूसरी तरफ अविनाश मिश्रा भी स्वीकार करते हैं कि उनके अंदर ईशा सिंह के लिए फीलिंग्स हैं।

Bigg Boss 18 Promo: टीवी दुनिया का सबसे चर्चित शो में से एक बिग बॉस 18 दिन पर दिन मजेदार होता जा रहा है। घर में कंटेस्टेंट के बीच महाभारत देख फैंस को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है। टीआरपी लिस्ट में बने रहने के लिए मेकर्स ने भी कमर कस ली है। हर दिन घर में नया कलेश दिखाकर मेकर्स सुर्खियों बटोर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर मेकर्स ने शो से जुड़ा एक मजेदार प्रोमो शेयर किया है, जिसमें राशन टास्क की झलक देखने को मिली। टास्क के दौरान चुम दरांग और अविनाश मिश्रा ने अपने दिल का हाल बयां किया है।

Bigg Boss 18 Ration Task Promo

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला कि घर में राशन टास्क होगा जिसमें घरवाले जीतने सवालों का सच जवाब देंगे उतना ही उन्हे राशन मिलेगा। ऐसे में चुम दरांग (Chum Darang) से बिग बॉस सवाल करते हैं कि चुम लव्स करणवीर मेहरा लेकिन बाहर क्या दिखेगा इस दर से चुम अपनी फीलिंग्स को दबाए बैठी हैं। ऐसे में ज्यादतर घरवाले इस सवाल का जवाब हां बोलते हैं। हर कोई चुम और करणवीर को मजाक में छेड़ना शुरू कर देते हैं। वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस विवियन डीसेना से कहते हैं कि शो में विवियन कि रीढ़ की हड्डी दिखाई नहीं दे रही।

End of Feed