Bigg Boss 18 में इन 4 कंटेस्टेंट पर गिरी नॉमिनेशन की गाज, विवियन डिसेना ने भी लिया जमकर बदला

Bigg Boss 18 Nomination: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 में कल नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई थी। जिसमें कुल 4 कंटेस्टेंट इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं और इन सब में विवियन डिसेना ने भी अपनी टाइम ऑफ गॉड बन अपनी पॉवर का खूब फायदा उठाया।

Bigg Boss 18 Nomination: कलर्स टीवी के विवादित शो बिग बॉस अपने 18वें सीजन से कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहा है। ऐसे में शो की टीआरपी भी इस हफ्ते 1.3 आई है जो मेकर्स के लिए एक खतरे की घंटी है। मेकर्स बेशक शो के लिए एक से बढ़कर एक धुरंधर ढूंढ कर लाएं हो लेकिन दर्शकों को यह सीजन बोरिंग के अलावा कुछ नहीं लग रहा। इस बीच कल घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई जिसमें विवियन डिसेना और घरवालों समेत कुल 4 कंटेस्टेंट शो से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए, यहां जानिए नाम।

Bigg Boss 18 sixth week Nomination

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में विवियन डिसेना को टाइम ऑफ गॉड के चलते पॉवर मिली की वो किसी 8 कंटेस्टेंट को नॉमिनेट कर सकते हैं। ऐसे में विवियन ने रजत दलाल, चाहत पांडे, अरफीन खान, करणवीर मेहरा, सारा अरफीन खान, श्रुतिका अर्जुन, चुम दरंग और तेजिंदर पाल बग्गा नॉमिनेट हुए। इस नॉमिनेशन में तब ट्विस्ट आया जब घरवालों को इन 8 नॉमिनेटेड लोगों में से किसी 4 को बचा सकते हैं। यह ट्विस्ट देख हर कोई दर्शक हैरान हो गया है।

End of Feed