टीवी मसाला

Bigg Boss 18 में इन 4 कंटेस्टेंट पर गिरी नॉमिनेशन की गाज, विवियन डिसेना ने भी लिया जमकर बदला

Bigg Boss 18 Nomination: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 में कल नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई थी। जिसमें कुल 4 कंटेस्टेंट इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं और इन सब में विवियन डिसेना ने भी अपनी टाइम ऑफ गॉड बन अपनी पॉवर का खूब फायदा उठाया।

Image

Bigg Boss 18 sixth week Nomination

Bigg Boss 18 Nomination: कलर्स टीवी के विवादित शो बिग बॉस अपने 18वें सीजन से कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहा है। ऐसे में शो की टीआरपी भी इस हफ्ते 1.3 आई है जो मेकर्स के लिए एक खतरे की घंटी है। मेकर्स बेशक शो के लिए एक से बढ़कर एक धुरंधर ढूंढ कर लाएं हो लेकिन दर्शकों को यह सीजन बोरिंग के अलावा कुछ नहीं लग रहा। इस बीच कल घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई जिसमें विवियन डिसेना और घरवालों समेत कुल 4 कंटेस्टेंट शो से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए, यहां जानिए नाम।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में विवियन डिसेना को टाइम ऑफ गॉड के चलते पॉवर मिली की वो किसी 8 कंटेस्टेंट को नॉमिनेट कर सकते हैं। ऐसे में विवियन ने रजत दलाल, चाहत पांडे, अरफीन खान, करणवीर मेहरा, सारा अरफीन खान, श्रुतिका अर्जुन, चुम दरंग और तेजिंदर पाल बग्गा नॉमिनेट हुए। इस नॉमिनेशन में तब ट्विस्ट आया जब घरवालों को इन 8 नॉमिनेटेड लोगों में से किसी 4 को बचा सकते हैं। यह ट्विस्ट देख हर कोई दर्शक हैरान हो गया है।

ऐसे में आगे आपसी सहमति से मिलकर चाहत पांडे, अरफीन खान, सारा अरफीन खान और तेजिंदर पाल सिंह बग्गा इस हफ्ते नॉमिनेट हुए। इस नॉमिनेशन की प्रक्रिया के बाद घर में विवियन से घरवालों ने खूब झगड़ा किया। इस नॉमिनेशन लिस्ट को देख दर्शकों का मानना है कि शो के छठे हफ्ते में तेजिंदर पाल सिंह बग्गा एलिमिनेट हो सकते हैं। अब तक हेमा शर्मा, मुस्कान बामने, नायरा बनर्जी और शहजादा धामी बाहर हो चुके हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article