Bigg Boss 18 Avinash Mishra and Eisha Singh: सलमान खान और कलर्स टीवी का धमाकेदार शो बिग बॉस 18 दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। जैसे-जैसे शो अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है घरवालों के लिए अंदर का गेम और भी मुश्किल होता जा रहा है। इस बीच मेकर्स ने शो में ट्विस्ट डालने के लिए गेस्ट के तौर पर फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप, श्वेता सिंह और सौरभ द्विवेदी सहित कुछ अन्य स्टार्स की एंट्री कराई है। ये सभी बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में कैद कंटेस्टेंट से अलग-अलग सवाल करते नजर आते हैं। एक मीडियाकर्मी ने, अविनाश मिश्रा (Avinsha Mishra) से ईशा सिंह (Eisha Singh) के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछते हैं। चलिए एक नजर इस रिपोर्ट पर डालते हैं।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में गेस्ट के तौर पर एंट्री करने के बाद एक मीडियाकर्मी ने अविनाश मिश्रा (Avinsha Mishra) से कुछ सवाल-जवाब किए। इस बातचीत के दौरान उनके पूछा गया की 'क्या वह ईशा (Eisha Singh) को पसंद करते हैं? तो इस पर जवाब देते हुए अविनाश ने कहा 'मुझे ईशा पसंद है लेकिन मैं एक दोस्त के रूप में उसे पसंद करता हूँ।' ईशा सिंह के साथ प्यार जैसी बातों का खंडन करते हुए अविनाश ने दोस्ती की तरफ जोर दिया। टीवी एक्टर ने कहा 'वह मेरी बहुत अच्छी दोस्त है उसके साथ मेरा दोस्ती वाला रिश्ता है और कुछ नहीं।' जब अविनाश को उनके रिलेशनशीप की अफवाहों के बारे में बताया गया तो एक्टर ने कहा 'मैं अभी सिंगल हूँ.."
इसी के साथ बताते चलें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 6 कंटेस्टेंट के ऊपर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है। इस लिस्ट में करण वीर मेहरा, दिग्विजय राठी, शिल्पा शिरोडकर, सारा अरफीन खान, चुम दारंग और कशिश कपूर शामिल है।
