टीवी मसाला

Bigg Boss 18 से रातों-रात कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता, घरवालों ने मिलकर खदेड़ा शो से बाहर!!

Bigg Boss 18: सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस सीजन 18 का एक नया प्रोमो जारी हुआ है जिसमें रातों-रात एक कंटेस्टेंट को घर से बिग बॉस ने बेघर लकर दिया है। यह सब फैसला घरवालों ने तब लिया जब वो कंटेस्टेंट एक लड़की संग हाथापाई पर उतर आया।

Image

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: कलर्स टीवी का कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 18 में अब आए दिन झगड़े होते रहते हैं। घर में पहला हफ्ता बीत गया है और कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला भी शुरू हो गया है। पिछले हफ्ते कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं हुआ लेकिन अपने पर्सनल काम के चलते गुणरत्न सदावर्ते को शो छोड़ना पड़ा। अब हाल ही में मेकर्स ने शो से जुड़ा एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें एक कंटेस्टेंट को रातों-रात घर से बिग बॉस और घरवालों ने मिलकर बेघर कर दिया है। आखिर कौन है ये कंटेस्टेंट और ये क्यूँ हुआ जानिए पूरा मामला इस रिपोर्ट में।

बिग बॉस 18 (Bigg Bos 18) का एक और नया प्रोमो सामने आया है जिसमें हर हफ्ते की तरह इस बार घरवालों को आपस में फैसला कर एक किन्ही दो कंटेस्टेंट को जेल भेजना है। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट ने अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) का नाम लिया जिसे सुन वह गुस्से में आग बबूला हो गए। इन्ही सब झगड़ों के बीच चुम दरंग ने एक्टर को 'साला' गाली बोल दिया जिसके बाद अविनाश अपना आपा खो देते हैं। वीडियो में देखा गया की कैसे बार-बार अविनाश चुम को मारने के लिए दौड़ते हैं हालांकि सभी घरवाले बीच में आकार दोनों को दूर रखते हैं।

यह सब देखने के बाद रजत दलाल सब घरवालों के साथ मिलकर बिग बॉस से गुजारिश करते हैं की उन्हे घर हाथापाई करने के चलते बाहर निकाला जाए। अब बिग बॉस खुद अविनाश को कहते हुए दिखे की सारा समान पैक कर आब घर से विदा ले लें। यह प्रोमो देखने के बाद सभी हैरान परेशान है की क्या अविनाश सच में घर से बाहर हो गए हैं?

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article