Bigg Boss 18 Video: आधी रात को अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को बताई अपनी फीलिंग्स, एक्ट्रेस ने भी सुनाया फैसला

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Reveals His Feelings For Eisha Singh: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अविनाश मिश्रा अपने दिल की बात ईशा सिंह को कहते नजर आए। वहीं ईशा ने भी जवाब देने में वक्त नहीं लगाया।

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Reveals His Feelings For Eisha Singh: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स गेम में आगे निकलने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स ने जीत हासिल करने के लिए हर तरह के दांव-पेंच भी अपनाने शुरू कर दिये हैं। वहीं अब 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से जुड़ा अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों ने ये तक कह दिया कि लगता है अब ये लोग लव एंगल के सहारे गेम खेलेंगे। दरअसल, 'बिग बॉस 18' में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) आधीरात को ईशा सिंह से अपने दिल की बात कहते नजर आए। उन्होंने साफ कह दिया कि मेरे मन में तुम्हारे लिए फीलिंग्स हैं। दूसरी ओर ईशा सिंह (Eisha Singh) ने भी तुरंत जवाब दे दिया।

'बिग बॉस 18' में ईशा सिंह से अविनाश मिश्रा ने कही दिल की बात

End of Feed