Bigg Boss 18 Avinash Mishra Time God: सलमान खान और कलर्स टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में मौजूद कंटेस्टेंटस अपने शातिर दिमाग से गेम में आगे बढ़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अब इस हफ्ते के नॉमिनेशन प्रक्रिया के बाद मेकर्स टाइम का नया टास्क लेकर आए हैं। इस टास्क के रेस में अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, चुम दारंग और श्रुतिका अर्जुन शामिल हैं। ऐसे में सामने आ रही लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक सभी को धूल चटाने के बाद 'अविनाश मिश्रा' (Avinash Mishra) ने टाइम गॉड की गद्दी हासिल कर ली है। अविनाश मिश्रा के टाइम गॉड बनते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं। वह सोशल मीडिया पर एक्टर को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। चलिए जल्दी से एक नजर इस रिपोर्ट पर डालते हैं।
Bigg Boss 18 Avinash Mishra New Time God
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के 9वें हफ्ते में टीवी एक्टर 'अविनाश मिश्रा' (Avinash Mishra) ने टाइम गॉड का ताज अपने नाम कर लिया है। अव अविनाश के टाइम गॉड बनते ही उनको प्यार करने वाले फैंस सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहीर कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्स पर कॉमेंट करते हुए लिखा "फाइनली अविनाश मिश्रा टाइम गोड बन गए हैं, अब आएगा मजा जब पवार मिलेगी मिश्रा जी को। याद है जब जेल के अंदर राशन की पवार मिली थी तो बंदे ने बिग बॉस 18 का पूरा घर अपने सिर पर उठा लिया था। फिर अब तो बवाल मचना तय है।" दूसरे यूजर ने लिखा "अब गेम में मजा आएगा, सबका बदला लेगा अविनाश मिश्रा।" तीसरे यूजर ने लिखा 'कहां गए वो लोग जो अविनाश के गेम को हल्का बता रहे थे।"
इसी के साथ बताते चलें की नॉमिनेशन प्रक्रिया के बाद इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 6 कंटेस्टेंट नॉमिनेटिड हैं। इस लिस्ट में करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना, चाहत पांडे, दिग्विजय राठी, तजींदर बग्गा और एडीन रॉस शामिल हैं।
