Bigg Boss 18: सलमान खान (Salman Khan) का विवादित शो बिग बॉस 18 इस बार अन्य सीजन की तरह कुछ कमाल नहीं कर पा रहा है। शो का आगाज हुए 2 हफ्ते बीत गए हैं लेकिन कुछ खास दर्शकों को देखने को नहीं मिल पा रहा है। इस बार शो में 18 स्टार्स ने घर में कदम रखा है जिसमें पिछले हफ्ते ही हेमा शर्मा पहली एलिमिनेट कंटेस्टेंट बन बाहर हो गई। हाल ही में शो के मेकर्स को कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा को घर से बाहर निकालने कि गुहार मिल रही है। आखिर ऐसा क्यूं जानिए इस रिपोर्ट में।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और अरफीन खान को घर का राशन बाटने की जिम्मेदारी दी लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। सभी घरवालों को अपनी एक लगाव वाली चीज को बर्बाद करना होगा और तब दो जेल में रह रहे सदस्य ये फैसला लेंगे की उस कंटेस्टेंट को वो राशन देंगे या नहीं। ऐसे में अविनाश मिश्रा ने इस टास्क में अपना पत्थर दिल दिखाते हुए चुने हुए लोगों को राशन दिया। यह देख अब दर्शक जहां पहले अविनाश को शो में पसंद कर रहे थे अब उनपर आग बबूला हो रहे हैं।
एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दिन भर दिन मैं इस इंसान यानी अविनाश मिश्रा से नफरत करने लगा हूं, इसको देख के बहुत ज्यादा गुस्सा आता है अब। vयहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि नज़रों में गिर गया विनाश। कई फैंस ने मेकर्स को अविनाश कि इस बेहूदा हरकत के लिए ट्रोल भी किया। बात दें इस बार घर से नॉमिनेट होने के लिए रजत दलाल, मुस्कान बामने, अविनाश मिश्रा, विवियन डिसेना और नायरा बनर्जी का नाम शामिल है।
