Bigg Boss 18 Avinash Mishra calls Chahat Pandey unhygienic: कलर्स टीवी और सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 18 दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा कर बैठा है। घर में कैद कन्टेस्टन्ट भी अपने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि इस समय बिग बॉस का घर जंग का मैदान बना हुआ है। एक साथ टीवी शो में काम कर चुके अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और चाहत पांडे के बीच रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। अब बीते एपिसोड में अविनाश मिश्रा और बाकी घरवाले चाहत पांडे (Chahat Pandey) की "वॉशरूम हेबिट" के बारे में बात करते नजर आते हैं। आइए एक नजर इस पूरी रिपोर्ट पर डालते हैं।
Bigg Boss 18 Avinash Mishra calls Chahat Pandey unhygienic
बिग बॉस 18 के बीते एपिसोड में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra), ईशा सिंह और कुछ घरवाले साथ बैठ पट चाहत पांडे (Chahat Pandey) की गंदी "वॉशरूम हेबिट" के बारे में बात करते दिखाई देते हैं। बातचीत के दौरान ईशा सिंह बोलती नजर आती हैं कि चाहत 'वॉशरूम" को बहुत गंदा रखती हैं। एक बार उनके गंदे कपड़े पड़े हुए देख विवियन डिसेना को भी गुस्सा आ गया था। इसके बाद अविनाश ईशा, एलिस कौशिक और विवियन डीसेना को चाहत पांडे के गंदी आदतों के बारे में बताता है।
अविनाश मिश्रा ने कहा, “वो हमेशा अपना लेफ्ट ओवर चोद देती है।” ईशा सिंह ने भी खुलासा किया कि चाहत पांडे के वॉशरूम यूज करने के बाद वह नहीं जाती है। इस बात पर ऐलिस कौशिक भी हामी भरती हैं। अविनाश मिश्रा ने आगे कहा कि चाहत पांडे को वॉशरूम मैनर्स नहीं है, क्योंकि उन्होंने एक बार उनसे जेट से सीट साफ करने के लिए कहा था।
