Bigg Boss 18: गेम की खातिर अविनाश मिश्रा ने दिया विवियन डीसेना को धोखा, दर्शक बोले- इतना घटिया कंटेस्टेंट...

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Trolls Badly For Nominating Vivian Dsena: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' में इस सप्ताह नॉमिनेशन प्रक्रिया में घमासान होने वाला है। दरअसल, अविनाश मिश्रा ने विवियन डीसेना को नॉमिनेट कर दिया है, जिससे दर्शक भी हैरान रह गए। वहीं अब अविनाश बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Trolls Badly For Nominating Vivian Dsena: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिल रहा है। "बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स एक-दूजे को गेम में पछाड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। गेम की खातिर लोगों की दोस्ती भी दांव पर लगनी शुरू हो गई है। हैरत की बात तो यह है कि अब अविनाश मिश्रा ने भी 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में विवियन डीसेना को नॉमिनेट कर दिया, जिससे घरवाले तो हैरान हुए ही। साथ ही दर्शकों के पैरों तले भी जमीन खिसक गई। लेकिन विवियन डीसेना का गेम मुश्किल में डालने के चक्कर में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) खुद ही दर्शकों की नजर में गिर गए। लोगों ने अविनाश मिश्रा को नॉमिनेशन के लिए लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

End of Feed