Bigg Boss 18 Avinash Mishra and Karan Veer Mehra Fight: कलर्स टीवी और सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 18 दर्शकों का मनोरंजन करने में लगा हुआ है। घर में कैद कन्टेस्टन्ट भी अपने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच पिछले कुछ समय से घर में अविनाश मिश्रा और खतरों के खिलाड़ी 14 के विजेता करण वीर मेहरा के बीच झगड़ा देखने को मिल रहा है। अब बीते एपिसोड में भी राशन टास्क के दौरान अविनाश और करण वीर के बीच झड़प हो जाती है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
बिग बॉस 18 के बीते दिन के एपिसोड में बिग बॉस ने एक राशन टास्क रखा, जहां पूरी पवार अविनाश मिश्रा और अरफीन खान के हाथों में दी गई थी। टास्क के मुताबिक घरवालों को राशन तभी मिलेगा जब अपनी किसी कीमती चीज का त्याग करेंगे। जिसके बाद शिल्पा राशन के लिए अपनी बेटी और पति के फोटो का त्याग कर देती है। लेकिन जब वह मनचाहा राशन मांगती है तो अविनाश उसे देने से मना कर देता है। इसी पर करण वीर मेहरा आग बबूला हो जाते हैं और एक बार बीच अविनाश मिश्रा संग उनकी तु-तु मैं-मैं हो जाती है।
बिग बॉस 18 में राशन टास्क के दौरान झगड़े के बीच अविनाश, करण को चुप रहने के लिए कहते हैं। जिस पर करण पलटवार करते हुए बोलते हैं कि “अबे बाप हूं अच्छे से बात कर, रायपुर याद आ रहा है।" हालांकि दोनों का झगड़ा यहीं खत्म नहीं होता और पूरे राशन टास्क के दौरान लड़ाई बनी रहती है।
