टीवी मसाला

Bigg Boss 18: अशनीर ग्रोवर ने एक बार फिर लिया Salman Khan से पंगा, कहा 'अबे नाम नहीं जानता तो'...

Ashneer Grover Hits Back Salman Khan: शार्क टैंक शो के जज रह चुके अशनीर ग्रोवर ने फिर एक बार सलमान खान पर टिप्पणी की है। बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के मंच पर सलमान खान संग हुई बातचीत को लेकर अब अशनीर ग्रोवर ने पलटवार किया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Image

Ashneer Grover Hits Back Salman Khan

Ashneer Grover Hits Back Salman Khan: रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के एक वीकेंड का वार में अशनीर ग्रोवर ने एंट्री ली थी। इस दौरान सलमान खान ने बिजनेसमैन को उनपर की टिप्पणी को लेकर खरी खोटी सुनाई थी। अशनीर का कहना था कि उनकी कंपनी ने सलमान को सिर्फ 4 करोड़ रुपए में ब्रांड एम्बेसडर के लिए साइन किया था। इसके बाद अशनीर ग्रोवर को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोलर्स द्वारा ट्रोल किया गया था। अब कई महीनों बाद शो खत्म होते ही अशनीर ग्रोवर ने फिर एक बार सलमान खान संग हुई बातचीत को लेकर एक्टर से पंगा ले लिया है।

एनआईटी कुरुक्षेत्र को लेक्चर देते हुए अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने शो 'बिग बॉस 18' के मंच पर सलमान खान (Salman Khan) संग हुई बातचीत को उठाया। अशनीर भरी महफिल में सलमान खान पर पलटवार करते हुए कहते हैं कि 'फालतू का पंगा लेकर अपना कॉम्पिटिशन खड़ा किया उसने। मैं तो शांति से गया था जब मुझे बुलाया। अब ड्रामा क्रिएट करने के लिए आप किसी को बोल दो, अरे मैं तो आपसे मिला ही नहीं। मुझे आपका नाम भी नहीं पता। अबे नाम नहीं जानता तो बुलाया क्यों था?।' वहाँ बैठे सभी स्टूडेंट अशनीर की ये बातें सुनकर हैरान रह गए।

अशनीर सिर्फ यही नहीं रुके वो आगे कहते हैं कि 'और एक बात मैं बता देता हूँ। तुम अगर मेरी कंपनी के ब्रांड एंबेसडर थे तो ऐसा नहीं हो सकता कि तुम मेरे बिना मिले ब्रांड एंबेसडर बन गए। मैं भी कमीनों की तरह ही कंपनी चलाता था। सब कुछ मेरे से होकर ही गुजरना था।' बिजनेसमैन की ये सब बातें सुनकर सलमान खान के फैंस उन्हे ट्रोल कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान और अशनीर की ये कंट्रोवर्सी किस हद तक जाती है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article