टीवी मसाला

Bigg Boss 18 के घर में एंट्री मारेंगे Anurag Kashyap, टीआरपी के लिए मेकर्स खेलने जा रहे हैं बड़ा दांव

Bigg Boss 18 Anurag Kashyap enter in Salman Khan show: सलमान खान और कलर्स टीवी के शो को लेकर रिपोर्ट सामने आ रही है कि फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में एंट्री मारने वाले हैं। अनुराग से पहले कई सितारे बिग बॉस 18 के सेट पर चार-चांद लगा चुके हैं।

Image

Bigg Boss 18 Anurag Kashyap enter in Salman Khan show

Bigg Boss 18 Anurag Kashyap enter in Salman Khan show: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो बिग बॉस 18 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है रोमांचक होता जा रहा है। मेकर्स भी शो को टीआरपी लिस्ट में टॉप पर लाने के लिए एड़ी-चोटी का जोड़ लगा रहे हैं। अभी तक टीआरपी के लिए मेकर्स ने कई सितारों की वाइल्ड कार्ड एंट्री कराई है। साथ ही कुछ स्टार्स को स्पेशल गेस्ट बनाकर भी ला चुके हैं। वहीं अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) जल्द ही बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में एंट्री मारने वाले हैं। ऐसे में यह तो तय है कि अनुराग कश्यप की एंट्री से शो में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। चलिए तो एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) को लेकर रिपोर्ट सामने आ रही है कि फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) शो में एंट्री मारने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट का यह भी कहना है कि 'अनुराग' बिग बॉस 18 के घर में गेस्ट के तौर भी एंट्री मारेंगे। ऐसे में यह तो तय है कि फिल्म निर्माता घरवालों की जमकर क्लास लगाते दिखाई देंगे। बता दें की अनुराग कश्यप से पहले अशनीर ग्रोवर, हिना खान साहित अन्य स्टार बतौर गेस्ट शो में प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में आने वाला वीकेंड का वार देखना काफी दिलचस्प होगा।

इस बीच बताते चलें की वीक 9 में घर से बेघर होने के लिए 6 कंटेस्टेंट नॉमिनेटिड है। इस लिस्ट में सबके चहेते करण वीर मेहरा, दिग्विजय राठी, सारा अरफीन खान, चुम दरांग, कशिश कपूर और शिल्पा शिरोडकार का नाम शामिल है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा की इस हफ्ते कौन घर से बेघर होने वाला है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article