Bigg Boss 18 Alice Kaushik wants Vivian Dsena to Win: सलमान खान और कलर्स टीवी का जाना-माना शो बिग बॉस 18 इन दिनों अपने फैंस का मनोरंजन करने में लगा हुआ हुआ। घर मे कैद कंटेस्टेंट भी अपने शातिर दिमाग से गेम में आगे बढ़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बीच वीकेंड के वार पर देखा गया की अविनाश मिश्रा, एलिस कौशिक और ईशा सिंह की तिगड़ी टूट गई है। टीवी एक्ट्रेस एलिस कौशिक नॉमिनेशन के जाल में फंसने के बाद बिग बॉस 18 के घर से बेघर हो गई हैं। अब घर से बाहर आने के बाद एलिस (Alice Kaushik) बहुत से इंटरव्यू देती नजर आ रही हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान एलिस ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुन सबके होश उड़ गए। एक्ट्रेस ने अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra)- ईशा सिंह (Eisha Singh) को साइड कर विवियन डीसेना को शो का होने वाला विजेता बताया है। आइए इस रिपोर्ट पर एज नजर डालते हैं।
Bigg Boss 18 Alice Kaushik wants Vivian Dsena to Win
बिग बॉस 18 के घर से टीवी एक्ट्रेस एलिस कौशिक बाहर हो चुकी हैं। शो से निकलने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान एलिस ने बताया की वह किसके हाथ ट्रॉफी देखना चाहती हैं। हम सभी ने देखा है कि बिग बॉस के घर में एलिस कौशिक, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के बीच गहरी दोस्ती थी। लेकिन इंटरव्यू के दौरान जब एलिस से पूछा गया की वह किसे विजेता बनता देखना चाहती हैं तो एक्ट्रेस ने अपने दोस्तों को साइड कर विवियन डीसेना का नाम लिया। एलिस चाहती हैं कि बिग बॉस 18 का विजेता विवियन डीसेना बनें।
टीवी एक्ट्रेस एलिस कौशिक ने करण वीर मेहरा के बारे में बात करते हुए कहा की "करण बिल्कुल ही नकली आदमी हैं। वह खुद कुछ करते नहीं हैं बस दूसरे लोगों को भड़काते रहते हैं। उनकी भाषा भी अच्छी नहीं है।"
