Bigg Boss 18 से निकलते ही कंवर ढिल्लों के पास दौड़ी आईं एलिस कौशिक, शिकवे भूल बॉयफ्रेंड ने भी लुटाया प्यार

Bigg Boss 18 Alice Kaushik Meets Kanwar Dhillon After Eviction: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' से एलिस कौशिक का पत्ता कट चुका है। बीते दिन सलमान खान ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया। वहीं घर से निकलते ही एलिस कौशिक ने कंवर ढिल्लों से मुलाकात की, जिससे जुड़ी फोटो भी वायरल हो रही है।

Bigg Boss 18 Alice Kaushik Meets Kanwar Dhillon After Eviction: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स लगातार कोशिश कर रहे हैं कि वे दर्शकों के पसंदीदा बन जाएं। लेकिन इन सबके बीच ही बीते दिन एक्ट्रेस एलिस कौशिक का पत्ता 'बिग बॉस 18' से कट गया। एलिस कौशिक को घर से बेघर होना पड़ा, जिसपर उनकी खास दोस्त ईशा सिंह फूट-फूटकर रोईं। वहीं बिग बॉस से निकलते ही एलिस कौशिक (Alice Kaushik) अपने बॉयफ्रेंड कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon) से मिलने पहुंच गईं। दोनों की साथ में तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसे कंवर ढिल्लों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

'बिग बॉस 18' से निकलते ही बॉयफ्रेंड से मिलीं एलिस कौशिक

End of Feed