टीवी मसाला

Bigg Boss 18: पिता की खुदखुशी को याद कर भावुक हुईं एलिस कौशिक, कहा 'हाथ में दिया था फंदे वाली रस्सी'...

Alice Kaushik on Father Suicide: टीवी एक्ट्रेस एलिस कौशिक ने इस बार बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) में एंट्री ली है। ऐसे में इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने पिता की मौत पर बात की। यह भी बताया कि उस दिन का मंजर कैसा था। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए क्या है यह पूरी खबर।

Image

Bigg Boss 18 Alice Kaushik on Father Suicide

Alice Kaushik on Father Suicide: बिग बॉस 18 के घर में इस बार सीरियल पंड्या स्टोर एक्ट्रेस एलिस कौशिक ने घर में एंट्री ली है। ऐसे में शो के शुरुआत में सलमान खान ने विवियन डिसेना के साथ-साथ एलिस कौशिक को शो का फाइनलिस्ट बताया। एलिस घर में जाने के बाद दर्शकों को एक पसंदीदा कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल हुईं। अब एक्ट्रेस ने सलमान खान के शो में अपने पिता के सूइसाइड पर खुलकर बात की है। बताया कि कैसे पिता की मौत की खबर सुन वह गहरे सदमे में चली गई थी।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में एलिस कौशिक (Alice Kaushik) बताती है की कैसे एक ऑफिशियल आदमी ने एक्ट्रेस के हाथ में वो रस्सी पकड़ाई जिससे पिता ने आत्महत्या की थी। एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्होंने मुझे वो रस्सी हाथ में दे दी और कहा, इसे किया था। मुझे नहीं पता कि उसने ऐसा क्यों किया या वह रस्सी मुझे क्यों सौंपी। शायद उसकी कोई भावना या इमोशन्स नहीं थे। फिर उन्हें मुझे वह फोटो व्हाट्सएप पर भेज दी और वह फोटो कहीं सालो तक मेरी आंखो के सामने से नहीं गई। इस बीच एलिस ने अपनी मां के दूसरी शादी को लेकर भी खुलासा किया।

एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे सौतेले पिता उनको मारा करते थे और मां को अपनी बातों में फंसा लेते थे ताकि वो अपनी बेटी को घर से बाहर निकाल दे। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह पंड्या स्टोर को एक्टर कंवर ढिल्लों को डेट कर रही है। हाल ही में मनु पंजाबी के कमेन्ट के बाद कंवर एलिस का बचाव करते हुए उनपर बरस पड़े हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article