टीवी मसाला

Bigg Boss 17 के विजेता को मिलेगी ट्रॉफी के साथ चमचमाती कार, घर लेकर जाएंगे झोला भरकर पैसा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 15, 2024, 05:03 PM IST

Bigg Boss 17 Finale : बीती रात जहां वीकेंड के वॉर में करण जौहर ने सभी घरवालों को फटकार लगाई वहीं विनर के लिए खुशखबरी भी दी। करण ने जीतने वाले कंटेस्टेंट के लिए ट्रॉफी और कैश प्राइज़ के साथ एक और तोहफा जोड़ दिया। आइए आपको बताते हैं कि जीतने वाले को इस बार क्या मिलने वाला है

Image

Bigg Boss 17 Finale

Bigg Boss 17 Finale : टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 17 इन दिनों छाया हुआ है। सलमान खान( Salman Khan) का शो जल्द ही खत्म होने वाला है बिग बॉस 17 फिनाले 28 जनवरी 2024 को होने वाला है। फैंस बेसब्री से विनर का इंतजार कर रहे हैं, वहीं अब शो को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। बीती रात जहां वीकेंड के वॉर में करण जौहर ने सभी घरवालों को फटकार लगाई वहीं विनर के लिए खुशखबरी भी दी। करण ने जीतने वाले कंटेस्टेंट के लिए ट्रॉफी और कैश प्राइज़ के साथ एक और तोहफा जोड़ दिया। आइए आपको बताते हैं कि जीतने वाले को इस बार क्या मिलने वाला है

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में बीती रात करण जौहर( Karan Johar) ने वीकेंड के वार में, करण जौहर ने एक कार ब्रांड के सीईओ, तरुण गर्ग का स्वागत किया, जिन्होंने प्रतियोगियों से मुलाकात की। उन्होंने दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान को ब्रांड एंबेसडर बनाते हुए हुंडई क्रेटा के लॉन्च की घोषणा की। तरुण ने यह भी बताया कि शो के विजेता को लग्जरी कार गिफ्ट की जाएगी। पहियों के आकर्षक सेट के साथ, विजेता को लगभग 50 लाख रुपये का भारी नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। हालांकि, पिछले सीजन की तरह, अंत में यह कम भी हो सकती है। इसकी घोषणा के बाद कंटेस्टेंट बेहद खुश नजर आए। सभी घरवाले अब जल्द से जल्द फिनाले का इंतजार कर रहे हैं।

बताते चले कि बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के घर में अंकिता लोखण्डे( Ankita Lokhande) , विक्की जैन( Vicky Jain) , ईशा मालवीय( Isha Malviya) , समर्थ जुरेल( Smarth Jurel0 , अरुण माशेट्टी, अभिषेक कुमार( Abhishek Kumar) , मन्नारा चोपड़ा, आयशा खान( Ayesha Khan) रह रहे हैं। वहीं अब आज के एपिसोड में समर्थ को इविक्शन का सामना करना पड़ेगा। वहीं 28 जनवरी 2024 को फिनाले एपिसोड ऑनएयर होगा, फैंस बेसब्री से अपने पसंदीदा कॉनटेस्टेंट के जीतने का इंतजार कर रहे हैं।

End of Article