BB 17 Winner Munawar Faruqui : ट्रॉफी जीतने के बाद क्या आया Munawar Faruqui के दिल में ख्याल , कहा- Bigg Boss से ट्रॉफी ही नहीं.......

Bigg Boss 17 Winner Munawar Faruqui Interview : घर से बाहर आने के बाद स्टार ने जन्मदिन का केक काटा और मीडिया से बातचीत की उन्होंने बिग बॉस 17 की पर फैंस का शुक्रिया अदा किया। स्टार ने टेली टॉक के साथ अपना अनुभव भी साझा किया। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Bigg Boss 17 Winner Munawar Faruqui Interview : मुनव्वर फारुकी ( Munawar Faququi) ने बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। कॉमेडियन की ये शानदार जीत देखकर फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। हो भी क्यों न मुनव्वर के फैंस ने उन्हें जमकर जो सपोर्ट किया है। यही कारण है कि आज उनके हाथ में चमचमाती ट्रॉफी नजर आ रही है। घर से बाहर आने के बाद स्टार ने जन्मदिन का केक काटा और मीडिया से बातचीत की उन्होंने बिग बॉस 17 की पर फैंस का शुक्रिया अदा किया। स्टार ने टेली टॉक के साथ अपना अनुभव भी साझा किया। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Munawar Faruqui Interview

टेली टॉक के साथ बातचीत के दौरान मुनव्वर ने अपने फैंस का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा की घर के अंदर एसी स्तिथि आई थी कि मैं बिल्कुल टूट गया था लेकिन मैं दोबारा उठकर खड़ा हुआ और मैंने खुद को संभाला। उन्होंने आगे कहा कि आज की ये जीत मेरे फैंस के कारण ही है आज मैं ट्रॉफी को उठा पाया हूँ। स्टार आगे कहते हैं कि मैं बिग बॉस के घर से केवल ट्रॉफी ही नहीं बल्कि जिंदगी के कुछ अच्छे सबक लेकर जा रहा हूं। घर के अंदर जैसे मेरी निजी जिंदगी को दिखाया गया था मैं बिल्कुल टूट गया था लेकिन मैंने जैसे-तैसे खुद को संभाला और आगे बढ़ता गया।

End of Feed