Isha Malviya on Abhishek Kumar: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के लोकप्रिय रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) को 28 जनवरी की रात अपना विनर मिल गया है। बिग बॉस के 17वें सीजन की ट्रॉफी मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने अपने नाम की है। इस शो के मुनव्वर फारुकी और अभिषेक कुमार दो फाइनलिस्ट बने थे। देर रात सलमान खान ने मुनव्वर फारुकी को इस सीजन का विनर घोषित किया। अरुण मैशेट्टी पांचवें स्थान पर बाहर हो गए। अंकिता लोखंडे चौथे स्थान पर बाहर हो गई थीं। मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर और अभिषेक कुमार 'बिग बॉस 17' के टॉप 3 फाइनलिस्ट थे। कई लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि मुनव्वर को विनर बनाया गया है। हाल ही में ईशा मालविया ने भी खुलासा करते हुए कहा कि इस सीजन का विनर बनने के लिए अभिषेक कुमार मुनव्वर फारुकी से अधिक योग्य थे।
बता दें ईशा मालविया को ग्रैंड फिनाले से पहले मेकर्स ने कम वोट मिलने के कारण बाहर कर दिया था। बिग बॉस 17 की शूटिंग के दौरान ईशा मालविया काफी खुश थीं। ईशा मालविया ने शेयर करते हुए कहा कि बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले में उन्हें बहुत मजा आया। इस दौरान ईशा ने मुनव्वर फारुकी को 'बिग बॉस 17' की ट्रॉफी जीतने के लिए भी बधाई दी।
ईशा मालविया ने आगे बताया कि जनता ने मुनव्वर फारुकी को भारी मात्रा में वोट दिए थे। लोगों ने उन्हें शो में पसंद किया और यही वजह है कि मुनव्वर 'बिग बॉस 17' के विनर साबित हुए। ईशा मालविया ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि अगर बिग बॉस 17 में मुनव्वर की जर्नी को देखा जाए तो उनसे ज्यादा इस ट्रॉफी के हकदार अभिषेक कुमार थे।
