Bigg Boss 17 विनर Munawar Faruqui ने खरीदा करोड़ों का घर, कीमत जान लगेगा झटका

Bigg Boss 17 Winner Munawar Faruqui Bought House: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनव्वर ने मुंबई में करोड़ों का घर खरीदा है जिसकी कीमत करोड़ों में, यहाँ पढिए पूरी खबर।

Bigg Boss 17 Winner Munawar Faruqui Bought House: स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 की ट्रॉफी भी मुनव्वर ने अपने नाम की थी। अपनी दूसरी शादी के बाद मुनव्वर काफी चर्चा का विषय बने रहते हैं। इस बीच सीजन 17 के विनर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि मुनव्वर ने मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा है। इस घर की कीमत करोड़ों में हैं टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

Bigg Boss 17 Winner Munawar Faruqui Bought House

रिपोर्ट्स के मुताबिक वडाला के न्यू कफ परेड के पॉश इलाके में मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने घर खरीदा है और इसकी कीमत कुल 6 करोड़ है। यह 40 माले की बिल्डिंग में 3 से 4 बीएचके घर हो सकता है। अब तक इस खबर पर मुनव्वर की तरफ से कोई औपचारिक बयान समाने नहीं आया है। यह भी कहा जा रहा है की अपने नए परिवार के साथ मुनव्वर जल्द ही इस घर में शिफ्ट हो सकते हैं। स्क्वायर यार्ड्स के अनुसार, अपार्टमेंट 164.25 सक्यार फिट में बना है जिसमें तीन अलग से पार्किंग है।

End of Feed