Bigg Boss 17 Winner Munawar Faruqui Bought House: स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 की ट्रॉफी भी मुनव्वर ने अपने नाम की थी। अपनी दूसरी शादी के बाद मुनव्वर काफी चर्चा का विषय बने रहते हैं। इस बीच सीजन 17 के विनर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि मुनव्वर ने मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा है। इस घर की कीमत करोड़ों में हैं टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।
रिपोर्ट्स के मुताबिक वडाला के न्यू कफ परेड के पॉश इलाके में मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने घर खरीदा है और इसकी कीमत कुल 6 करोड़ है। यह 40 माले की बिल्डिंग में 3 से 4 बीएचके घर हो सकता है। अब तक इस खबर पर मुनव्वर की तरफ से कोई औपचारिक बयान समाने नहीं आया है। यह भी कहा जा रहा है की अपने नए परिवार के साथ मुनव्वर जल्द ही इस घर में शिफ्ट हो सकते हैं। स्क्वायर यार्ड्स के अनुसार, अपार्टमेंट 164.25 सक्यार फिट में बना है जिसमें तीन अलग से पार्किंग है।
मुनव्वर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो इसी साल के शुरुआत में मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला संग शादी की थी। महजबीन मुनव्वर की तरह तलकशुदा है और एक बच्ची की माँ भी हैं। इससे पहले स्टैन्डअप कॉमेडियन ने आयेश सिंह, नाज़िला सिताशी और रुमरर्ड अंजली अरोड़ा जैसी हसीनाओं को डेट किया है। हालांकि अब कॉमेडियन शादीशुदा जिंदगी में काफी ज्यादा खुश हैं और सोशल मीडिया पर फैमिली गोल्स देते रहते हैं।
