Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के मशहूर शो बिग बॉस 17 में हंगामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में हर दिन किसी नए का रिश्ता बनता पुराने वाले खराब हो जाते हैं। इसी के साथ शो में नजर आ रहे टीवी के जाने-माने कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच लड़ाई खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हर दिन उनके बीच कोई ना कोई झगडे या बहस बाजी होती रहती है। ऐसे में हर कोई इनके बिगड़ते रिश्ते को लेकर चिंता में रहता है। अब हाल ही में अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर भावुक हो गई हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
दरअसल बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में मुन्नावर फारुकी अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को बताते हैं की धोनी दी अनटोल्ड स्टोरी में मैंने उनके साथ बैठकर स्क्रीनिंग देखी है। जिस पर अंकिता बोलती हैं की वो बहुत अच्छा इंसान था। मैं ऐसे बोलती हूं ना कभी की था मुझे बहुत अजीब लगता है। अभी तो ठीक है सब नार्मल हो गया है। ऐसे में मुन्नवर उनसे पूछता है की तुम्हे पता है न क्या गलत हुआ। जिसपर अंकिता कहती है की ऐसा नहीं है मैं बात नहीं करना चाहती लेकिन मुझे मुझे नहीं बताना है।
साथ ही अंकिता बताती हैं कि सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में इसलिए नहीं जा पाई थी क्यूंकि उनकी जिंदगी में ऐसा अनुभव मेरा पहली बार था। साथ ही मैं वो सब मंजर नहीं देख पाती। जबकि विक्की ने मुझे बोला था की जा। साथ ही उन्होंने अपने पापा के बारे में भी बात की, जिसको लेकर भी वो इमोशनल हो गई।
