Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 अपने नए ट्विस्ट और टर्न्स से सभी दर्शकों के साथ-साथ घरवालों को भी खूब सता रहा है। हर दिन कोई ना कोई नए गेम से कंफ्यूज हो जा रहा है। साथ ही इन्ही सब के चलते शो टीआरपी लिस्ट के टॉप 5 में शामिल हो गया है। जिससे मेकर्स की चांदी चांदी हो गई है। अब कल शो से इस हफ्ते नावेद सोल घर से बेघर हो गए हैं, जिससे सुन सभी चौंक गए हैं। हालांकि ये कब और कैसे हुआ और घर से बाहर आकर नावेद का इस पर रिएक्शन था जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
कल मकान नंबर 2 से जब बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) ने पूछा की वो किसे घर से पहले ही दिन बेघर हो जाना चाहिए था। ऐसे में उन्होंने नावेद सोल (Naved sole) का नाम लिया। लेकिन गेम तब बदला जब सभी को बताया गया की नावेद इस हफ्ते घर से बेघर हो गए हैं। जिसके बाद मानो घर में आंसुओं की सुनामी आ गई। साथ ही देखा गया की खानजादी, अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे भी फूट-फूट कर रोए।
ऐसे में घर से बाहर आते ही नावेद सोल ने भविष्यवाणी की। उनका मानना है की अंकिता, विक्की जैन, खानजादी, मुन्नवर और मनारा चोपड़ा के टॉप 5 फाइनलिस्ट बनेंगे। इसी के साथ उन्होने बताया की अभिषेक को वो कितना पसंद करते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा की क्या नावेद की भविष्यवाणी सच होगी या नहीं।
