Bigg Boss 17: Ankita Lokhande से शादी करने के खिलाफ थी Vicky Jain की मां, कहा 'हम सपोर्ट में नहीं थे'...

Ankita Lokhande-Vicky Jain Marriage: रियलिटी शो बिग बॉस 17 के घर में विक्की जैन की मां रंजना ने एंट्री ली थी। ऐसे में घर से अब बाहर आकर अंकिता लोखंडे की सास ने एक ऐसा खुलासा किया है मीडिया के सामने जिसे सुन सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई है।

Ankita Lokhande-Vicky Jain Marriage: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में आए कपल विक्की जैन और अंकिता लोखंडे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों के घर में चल रहे कलेश से दर्शक के साथ-साथ परिवार वाले भी काफी हैरान परेशान हैं। अभी हाल ही में फैमिली वीक के दौरान अंकिता की सासू मां घर में आईं थी और आते ही हड़कंप मच गया। शो में देखने को मिला की सास-बहु के बीच जबरदस्त बहस बाजी हो रही है। घर से बाहर आकर विक्की की मां ने एक इंटरव्यू में ऐसा खुलासा किया जिसे सुन सब चौंक गए।

Bigg Boss 17: Vicky Jain Parents were against marrying ankita lokhande

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के घर में विक्की जैन (Vicky Jain) की मां ने एंट्री ली थी, ऐसे में उन्होंने इस दौरान अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को खूब ताने मारे। उन्होंने एक्ट्रेस को बताया की कैसे बेटे को लात मारने पर उनके ससुर ने मां को फोन किया था। यही बात सुन अंकिता लोखंडे आग बबूला हो गई थी। अभी हाल ही में घर से बाहर आकर विक्की जैन की मां ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया की हम तो पहले से ही इस शादी के खिलाफ थे।

End of Feed