टीवी मसाला

Ankita Lokhande की सास को बढ़ावा देने उतरीं जिगरी दोस्त Kangana Ranaut, कहा 'शो जीतो लेकिन शादी की'...

Kangana Ranaut On Ankita Lokhande-Vicky Jain: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) से बाहर आकर विक्की जैन की माका इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया की परिवार शादी के खिलाफ है। लेकिन अब अंकिता लोखंडे की सास को सपोर्ट करते हुए कंगना रनौत ने बयान दिया है।

Image

Kangana Ranaut On Ankita Lokhande-Vicky Jain

Kangana Ranaut On Ankita Lokhande-Vicky Jain: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, साथ ही अपनी फिल्म को लेकर भी एक्ट्रेस चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इन दिनों अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच चल रहे कलेश आज कल हर किसी के जुबान पर दिख रहा है। सिर्फ यही नहीं दर्शक से लेकर सेलेब्स तक अपनी राय दे रहे हैं। अभी हाल ही में विक्की जैन की मां ने दावा किया है की वो शादी के खिलाफ थी, जिसपर अब कंगना रनौत ने अपनी राय दी है।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) से बाहर आकर अंकिता लोखंडे (Ankita lokhande) की सासू मां ने इंटरव्यू दिया है की उनका परिवार इस शादी के खिलाफ था। उन्होंने कभी अंकिता और विक्की की शादी को सपोर्ट नहीं किया। अब ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसपर एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपना बयान दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मीडिया उनके परिवार को तोड़ने की पूरी कोशिश कर रहा है। वे आपको ये नहीं दिखाएंगे की अंकिता की सासू मां उनको कितन सपोर्ट कर रही हैं।

Kangana Ranaut Supports Ankita Lokhande Mother In Law

Kangana Ranaut Supports Ankita Lokhande Mother In Law

आगे एक्ट्रेस लिखती हैं की आखिर वीडियो में जैसे वह हंसी... हा हा आंटी बहुत प्यारी हैं। बहुते सारे रियलिटी शो आते जाते रहेंगे लेकिन परिवार हमेशा रहता है। मुझे उम्मीद है की मेरी दोस्त अंकिता लोखंडे (Ankita lokhande) जीतेंगी लेकिन अपनी शादी की कीमत पर नहीं। जानकारी के लिए बता दें की कंगना और अंकिता ने झाँसी की रानी फिल्म में एक साथ काम किया था। कई बार उन्हें अपनी दोस्त को सपोर्ट करते हुए देखा गया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article