टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Ankita Lokhande से शादी करने के खिलाफ थी Vicky Jain की मां, कहा 'हम सपोर्ट में नहीं थे'...

Ankita Lokhande-Vicky Jain Marriage: रियलिटी शो बिग बॉस 17 के घर में विक्की जैन की मां रंजना ने एंट्री ली थी। ऐसे में घर से अब बाहर आकर अंकिता लोखंडे की सास ने एक ऐसा खुलासा किया है मीडिया के सामने जिसे सुन सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई है।

Image

Bigg Boss 17: Vicky Jain Parents were against marrying ankita lokhande

Ankita Lokhande-Vicky Jain Marriage: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में आए कपल विक्की जैन और अंकिता लोखंडे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों के घर में चल रहे कलेश से दर्शक के साथ-साथ परिवार वाले भी काफी हैरान परेशान हैं। अभी हाल ही में फैमिली वीक के दौरान अंकिता की सासू मां घर में आईं थी और आते ही हड़कंप मच गया। शो में देखने को मिला की सास-बहु के बीच जबरदस्त बहस बाजी हो रही है। घर से बाहर आकर विक्की की मां ने एक इंटरव्यू में ऐसा खुलासा किया जिसे सुन सब चौंक गए।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के घर में विक्की जैन (Vicky Jain) की मां ने एंट्री ली थी, ऐसे में उन्होंने इस दौरान अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को खूब ताने मारे। उन्होंने एक्ट्रेस को बताया की कैसे बेटे को लात मारने पर उनके ससुर ने मां को फोन किया था। यही बात सुन अंकिता लोखंडे आग बबूला हो गई थी। अभी हाल ही में घर से बाहर आकर विक्की जैन की मां ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया की हम तो पहले से ही इस शादी के खिलाफ थे।

हम लोग तो कभी इस सपोर्ट में नहीं थे, अब विक्की ने शादी की है वो ही संभाले। हम लोगों का कुछ लेना देना नहीं है, इतना सब देख रहे हैं लेकिन कुछ नहीं बोलै अंकिता को। बाहर आने के बाद बेटा रिश्ता सुधारेगा क्यूंकि उसी ने बिगाड़ा है, लेकिन हमे उसपर पूरा भरोसा है। अंकिता को विक्की के थप्पड़ मारने वाले सीन पर रंजना कहती हैं की हमने कई बार बोला।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article