टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Vicky Jain ने दी पत्नी Ankita Lokhande को एक्सपोज करने की धमकी, कहा 'सुशांत का इतना बड़ा मैटर'...

Bigg Boss 17: एपिसोड के दौरान देखा गया की कैसे विक्की जैन (Vicky Jain) अंकिता को सच उगलने की धमकी देते हैं। साथ ही सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के नाम का जिक्र भी करते हैं , जिसे सुन हर कोई परेशान और हैरान रह जाता है।

Image

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 में आए कपल विक्की जैन और अंकिता लोखंडे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों के घर में चल रहे कलेश से दर्शक के साथ-साथ परिवार वाले भी काफी हैरान परेशान हैं। अभी हाल ही में फैमिली वीक के दौरान अंकिता की सासू मां घर में आईं थी, जिसके बाद घर के साथ-साथ बाहर भी खूब कलेश। अब ऐसे में एक एपिसोड के दौरान देखा गया की कैसे विक्की जैन अंकिता को सच उगलने की धमकी देते हैं। साथ ही सुशांत सिंह राजपूत के नाम का जिक्र भी करते हैं , जिसे सुन हर कोई परेशान और हैरान रह जाता है। जानिए ये पूरा मामला है क्या टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में हाल ही के एपिसोड में देखा गया की विक्की जैन (Vicky Jain) अंकिता (Ankita lokhande) पर भड़कते हुए कहते हैं की मैं अब सबकुछ कर के धक गया हूं। कुछ नहीं किया सच बोलूंगा न तू सुन नहीं पाएगी। मन कर रहा है सब बोल दूं अभी खड़े होकर यहाँ पर। जैसे मैं तेरे साथ खड़ा हूं ना मुझे पता है कसम से एक एक दिन याद आता है। म जब मेरे साथ ये करती हो न मुझे बहुत ज्यादा बुरा लगता है।

विक्की जैन आगे कहते हैं की इतना बड़ा सुशांत (Sushant Singh Rajput) का मैटर था सारी चीजें थीं मैं कैसे खड़ा रहा हूँ तेरे साथ। तेरे को जितने इंटरव्यू देने थे जितना कहना था मैं कभी बीच में आया, मैं खुद बैठे कर तेरे साथ लिखता था की कैसे करना चाहिए सब कुछ। मैं तेरी जंग में साथ खड़ा रहा और तू आज मुंह बनाती है मेरे हर मूव पर। इसी के साथ दोनों के मन मुटाव ज्यादा देखने को मिल रहे हैं, कई बार अंकिता और विक्की जैन को शादी से ब्रेक लेने की बात करते हुए भी देखा गया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article