Bigg Boss 17 Update: आयशा की हॉटनेस देख फिसली Vicky Jain की जुबान, Ankita Lokhande के सामने गाया 'भीगे होंठ तेरे' गाना

Bigg Boss 17: शो बिग बॉस 17 के एक एपिसोड में देखा गया की आयशा के लिए विक्की जैन गाना गाते है। लेकिन ये देख अंकिता दोनों पर भड़क जाती है और खरी खोटी सुना देती हैं।

Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। घर में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपने पति विक्की जैन (Vicky Jain) संग नजर आ रही है। दोनों के बीच आए दिन कलेश होते रहते हैं, ऐसे में अब रिश्ते में भी खटास आने लगी है। अभी हाल ही में एक नया प्रोमो मेकर्स ने जारी किया है, जिसमें एक बार फिर ये कपल लड़ता हुआ नजर आया। लेकिन ये लड़ाई किसी तीसरे की वजह से हुई, आखिर पूरा मामला है क्या जानिए इस खास रिपोर्ट में।

Bigg Boss 17

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के एपिसोड में देखा गया की गार्डरन एरिया में विक्की जैन (Vicky Jain) गाना गाते हुए कहते हैं की 'तुझे सुबह तक मैं करूं प्यार'। ऐसे में ये सुन आयशा खान (Ayesha Khan) को अजीब लगता है वो ईशा से कहती मैंने आज स्लीवलेस पहना है रजाई से ढक देती हूँ। ऐसे में ईशा विक्की को कहती है की आपको शर्म करनी चाहिए ऐसा गाना गाते हुए। इसी दौरान अंकिता को आयशा मजाक में बुलाती हैं, लेकिन बात बढ़ जाती है।

End of Feed