टीवी मसाला

Bigg Boss 17: समर्थ को थप्पड़ मारने पर Abhishek Kumar को मिली सजा, अंकिता ने किया रातों-रात शो से बाहर!

Abhishek Kumar Eliminated From Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 के घर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है की अभिषेक कुमार को घर से बाहर कर दिया है। ऐसा कब और कैसे हुआ जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Abhishek Kumar Eliminated From Bigg Boss 17

Abhishek Kumar Eliminated From Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 17 के मेकर्स और भी ज्यादा मजेदार और मसालेदार बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। सलमान खान भी हर हफ्ते सभी घरवालों को फटकार लगाते हैं, जससे टीआरपी में छाप्पर्दफाद मिल रही है। इस हफ्ते भी बिग बॉस टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में है। अभी कुछ ही दिन पहले घर में अभिषेक कुमार ने समर्थ जुरेल को थप्पड़ मारा। अब खबर आ रही है अभिषेक को घर से बाहर निकाल दिया है।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के घर से बड़ी खबर सामने आ रही है की अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) को घर से बाहर निकाल दिया है। इसी के साथ ये फैसला सजा के तौर पर अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने किया है। दरअसल पिछले एपिसोड में देखने को मिला की अभिषेक ईशा और समर्थ के उकसाने पर हाथ उठा दिया। ऐसे में हर कोई ये वाकया देखता रह गया था। जहां के तरफ घरवालों ने समर्थ का सपोर्ट किया।

वहीं दूसरी तरफ कई सेलेब्स ने अभिषेक कुमार की इस हरकत को बिलकुल सही ठराया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वीकेंड का वार पर सलमान खान कंटेस्टेंट को वापिस घर में भेज सकते हैं, क्यूंकि उन्होंने जान बुझ कर हाथ नहीं उठाया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article