Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। घर में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपने पति विक्की जैन (Vicky Jain) संग नजर आ रही है। दोनों के बीच आए दिन कलेश होते रहते हैं, ऐसे में अब रिश्ते में भी खटास आने लगी है। अभी हाल ही में एक नया प्रोमो मेकर्स ने जारी किया है, जिसमें एक बार फिर ये कपल लड़ता हुआ नजर आया। लेकिन ये लड़ाई किसी तीसरे की वजह से हुई, आखिर पूरा मामला है क्या जानिए इस खास रिपोर्ट में।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के एपिसोड में देखा गया की गार्डरन एरिया में विक्की जैन (Vicky Jain) गाना गाते हुए कहते हैं की 'तुझे सुबह तक मैं करूं प्यार'। ऐसे में ये सुन आयशा खान (Ayesha Khan) को अजीब लगता है वो ईशा से कहती मैंने आज स्लीवलेस पहना है रजाई से ढक देती हूँ। ऐसे में ईशा विक्की को कहती है की आपको शर्म करनी चाहिए ऐसा गाना गाते हुए। इसी दौरान अंकिता को आयशा मजाक में बुलाती हैं, लेकिन बात बढ़ जाती है।
अंकिता कहती हैं की विक्की क्या गा रहा है मैंने सब सुन लिया। ऐसे में ईशा उन्हें पूरी बात बताती है, जिसपर एक्ट्रेस जवाब देती हैं की उनके पति पीछे से क्या करते हैं और किस नियत से करते हैं। उन्हें सब पता है, जिसके बाद आयशा बिलकुल चुप हो जाती है।
