Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इन दिनों देखा जा रहा है कैसे कंटेस्टेंट एक दूसरे की धज्जियाँ उड़ाने में लगे हुए हैं। साथ ही हर हफ्ते सलमान खान कंटेस्टेंट को झाड़ते हुए नजर आते हैं। बिग बॉस 17: ऐसे में मेकर्स ने एक नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें देखा गया कि मुनव्वर फारुकी और विक्की जैन के बीच घमासान लड़ी होती दिखी। साथ ही देखा गया कि टीम बी की गलती की वजह से उन्हें कितना ज्यादा भारी नुक्सान उठाना पड़ा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के नए प्रोमो के शुरूआत में देखा गया कि कैसी टीम बी ने अपने टास्क से पहले सारा सामान छुपा दिया है। विक्की जैन और कोई भी दुखी घर से सारे मसाले और बाल्टीयां छठ पर फेंक देते हैं। ऐसे में मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) पेड पर चढ़कर सभी चीज़ों को निकालने की कोशिश करते हैं, लेकिन तब भी विक्की जैन (Vicky Jain) उन्हें नीचे गिरा देते हैं। इसी के साथ दोनों के बीच बहुत बुरे तरीके से झगड़ा होता है। मुनव्वर गुस्से में आकर विक्की जैन की गर्दन पकड़ लेते हैं।
वहां दूसरी तरफ ये सब देख बिग बॉस कहते हैं कि टीम बी की ये हरकत गलत है और बिल्कुल नामंजूर है। मेरी टीम को फैसला करने के लिए कहा जाता है। जिसमें अभिषेक, मुनव्वर, अरुण और मनारा फैसला करते हैं कि टीम बी को इस हफ्ते नॉमिनेट किया जाए। । अब घर से नॉमिनेट होने के लिए विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, ईशा मालवीय और आयशा खान नॉमिनेट हैं।
