Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। घर में दोनों के बीच जमकर लड़ाई- झगड़े हो रहे हैं। अंकिता विक्की के बिहेवियर से बहुत परेशान है। वो बार- बार विक्की से बात करने की कोशिश करती हैं। लेकिन विक्की कुछ भी समझने को तैयार नहीं है। मेकर्स ने हाल ही में प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में अंकिता विक्की से कहती हैं कि क्या तुम्हें ये पता है कि मेरी लाइफ में कितनी प्रॉब्लम्स चल रही है। अंकिता विक्की से काफी नाराज होती है।
Vicky Jain-Ankita Lokhande (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- पापा सलीम की इजाजत के बगैर Arbaaz Khan ने किया दूसरा निकाह, बोले- 'बेहतर है कि मैं किसी जिंदगी में दखल ना दूं'
बेड पर भी अंकिता और विक्की लड़ते हैं। विक्की अंकिता से कहते हैं कि तुम ये सब क्या कर रही हो। नेशनल टेलीविजन पर सभी लोग देख रहे होंगे। हमारे घरवाले देखेंगे तो क्या सोचेंगे। अंकिता कहती हैं कि घरवालों को भी सब पता है।
अंकिता और विक्की में हुआ झगड़ा
घर में विक्की और अंकिता के बीच में बात इतनी बढ़ जाती हैं कि वो उस पर हाथ उठाने की कोशिश करते हैं। विक्की के हाथ उठाने पर उनकी मां ने अपना रिएक्शन दिया है। उनकी मां ने कहा कि वो दोनों एक- दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। इसे गलत एंगल से दिखाया गया है। विक्की के हाथ उठाने वाली हरकत पर अरुण ने जमकर बवाल मचाया था।
