Bigg Boss 17 : टीवी का पसंदीदा शो बिग बॉस सीजन 17( Bigg Boss 17) इन दिनों छाया हुआ है। शो में आए दिन कोई न कोई ड्रामा देखने को मिल रहा है जो फैंस को जमकर एंटरटेन कर रहा है। वहीं शो के कंटेस्टेंट को जनता के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों का प्यार मिल रहा है। हाल ही में बॉलीवुड स्टार वरुण धवन( Varun Dhawan) ने समर्थ जुरेल( Smarth Jurel) की एक वीडियो शेयर करते हुए तारीफ की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर समर्थ की एक क्लिप साझा की है।
बॉलीवुड स्टार वरुण धवन ने बीती रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर समर्थ जुरेल की डांस करते हुए वीडियो शेयर की है। इसमें बिग बॉस 17 स्टार समर्थ नए साल के जश्न में डांस कर रहे हैं और मस्ती भरे अंदाज में एन्जॉय कर रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा है -"चिंटू भाई आज फ़ोम में हैं, मुझे नए साल में ऐसी ही एनर्जी चाहिए" वरुण की ये स्टोरी को बिग बॉस के फैंस जमकर साझा कर रहे हैं। बता दें कि वरुण से प रितेश देशमुख भी बिग बॉस 17 की तारीफ कर चुके हैं।
बताते चले कि बिग बॉस 17 में बीती रात नए साल के मौके पर एक और सदस्य को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया । कल के एपिसोड में सबकी सहमति से अनुराग डोभाल को वोट आउट कर दिया गया। वहीं अब बिग बॉस के घर में अंकिता लोखण्डे( Ankita Lokhande) , विक्की जैन( Vicky Jain) , ईशा मालवीय( Isha Malviya) , मन्नारा चोपड़ा( Mannara Chopra) , आयशा खान( Ayesha Khan) , अभिषेक कुमार( Abhishek Kumar) , समर्थ जुरेल, मुन्नवर फरुकी, ओरा और अरुण महाशेट्टी बचे हुए हैं।
