Bigg Boss 17 Anurag Dobhal To Be Back In Salman Khan Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस वक्त शो में अभिषेक कुमार का मुद्दा बहुत चर्चा में बना हुआ है। ये तक खबर आ रही है कि अभिषेक कुमार को 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) से निकाल दिया गया है, जिससे फैंस को भी झटका लगा है। लेकिन इन सबसे बीच ही एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की शो में वापसी की बात सामने आ रही है। अगर वह कंटेस्टेंट वापस सलमान खान के 'बिग बॉस 17' में कदम रखता है तो मुनव्वर फारूकी और विक्की जैन का मुंह देखने लायक रहेगा।
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में दोबारा कदम रखने वाले वो कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि अनुराग डोभाल हैं। इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने उत्तराखंड से वापिस मुंबई के लिए उड़ान भरी है। वह वीकेंड का वार पर नजर आएंगे। उन्हें लेकर ये भी खबर है कि वह घर में भी कदम रखेंगे। हालांकि अनुराग शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दिखेंगे या फिर केवल मेहमान बनकर ही आएंगे, इस बात से पर्दा उठना बाकी है। इस बारे में बात करते हुए उनसे जुड़े सूत्र ने कहा, "अनुराग आज मुंबई के लिए रवाना हो रहे हैं और बहुत ज्यादा चांस है कि वह शो में वापिस कदम रखेंगे।"
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में कदम रखने की बाद पर उनसे जुड़े सूत्र ने कहा, "वो पिछले दो दिनों से मेकर्स संग बातचीत में लगे हुए हैं। हालांकि वह कंटेस्टेंट बनकर नजर आएंगे या फिर मेहमान, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।" बता दें कि मामले पर अभी तक अनुराग डोभाल या फिर 'बिग बॉस 17' के मेकर्स की ओर से भी आधिकारिक कमेंट नहीं किया गया है।
