Bigg Boss 17: मुनव्वर ने किया मन्नारा को कैप्टन की रेस से बाहर, इस कंटेस्टेंट की झोली में गिरी घर की चाबी

Bigg Boss 17 This Contestant Become Captain: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस सप्ताह घर का चौथा कैप्टन चुना जाएगा। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि मुनव्वर की चालाकी ने इस रेस से भी मन्नारा चोपड़ा को बाहर कर दिया।

Bigg Boss 17 This Contestant Become Captain: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मेकर्स ने इसकी टीआरपी डबल करने के लिए इसमें कई सितारों की एंट्री कराई। यहां तक कि कंटेस्टेंट्स की निजी जिंदगी की भी खूब धज्जियां उड़ीं, लेकिन 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) की टीआरपी रेटिंग बढ़ने का नाम ही नहीं ली। वहीं इस सप्ताह घर का चौथा कैप्टन चुना जाएगा। खास बात तो यह है कि इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है, जिसमें संभी कंटेस्टेंट्स रेस में आगे निकलने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाते नजर आए।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के वायरल वीडियो में देखने को मिला कि बिग बॉस कैप्टेंसी के टास्क की घोषणा करते हैं। वह कहते हैं कि इस बार कैप्टेंसी तीनों एक्स कैप्टन के हाथ में होगी। वही डिसाइड करेंगे कि कौन कैप्टन बनेगा या नहीं। इस टास्क के तहत हर एक कंटेस्टेंट्स को एक्स कैप्टन को मनाना होता है। मन्नारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), मुनव्वर (Munawar Faruqui) के आगे हाथ-पैर जोड़ती हैं। लेकिन मुनव्वर, ईशा और आऊरा के साथ मिलकर मन्नारा चोपड़ा को रेस से बाहर निकाल देते है।

End of Feed