Bigg Boss 17: तहलका उर्फ Sunny Arya के बाद पत्नी दीपिका लेंगी घर में एंट्री, कंटेस्टेंट की नाक में करेंगी दम?

Sunny Arya Wife Deepika in Bigg Boss 17: हाल ही में बिग बॉस 17 के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके सनी आर्य ने शो से जुड़ा एक खुलासा किया है। आखिर वो क्या खुलासा है जानिए इस खास रिपोर्ट में।

Sunny Arya Wife Deepika in Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 को लेकर कोई न कोई बड़ी अपडेट आती रहती हैं। घर में रह रहे कंटेस्टेंट इन दिनों फिनाले की रेस में दौड़ रहे हैं। सभी के दूजे को पछाड़ने में लगे हुए हैं, जिसे देख दर्शक भी काफो खुश हैं। ऐसे में पिछले दिनों काफी घर में हाथापाई देखने को मिली, ऐसे में अभिषेक कुमार को घर से बाहर जाना पड़ा। लेकिन उनकी वापसी घर में सलमान खान ने फिर कराइ। अब खबर आ रही है की घर में एक और वाइल्डकार्ड की एंट्री होने जा रही है।

Sunny Arya Wife Deepika in Bigg Boss 17

बीते दिन मुंबई में सनी आर्य (Sunny Arya) ने अपना जन्मदिन मनाया, ऐसे में बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के कई एक्स कंटेस्टेंट शामिल हुए। नील भट्ट से लेकर शिव ठाकरे ने इस पार्टी में एंट्री ली। पार्टी के दौरान मीडिया से बात करते हुए सनी उर्फ तहलका ने शो से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया की उनकी पत्नी दीपिका आर्य (Deepika Arya) भी तहलका मचाने शो में एंट्री लेंगी वाइल्डकार्ड के तौर पर।

End of Feed