Bigg Boss 17 की सना रईस खान पर फिर गिरी कानूनी गाज, दस दफा टोकने पर भी नहीं लौटाए स्टालिस्ट के महंगे कपड़े

Bigg Boss 17 Sana Raees Khan Stuck In Legal Case: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' का हिस्सा बनीं सना रईस खान एक बार फिर से कानूनी पचड़ों में फंस गई हैं। बिग बॉस की स्टाइलिस्ट ने उनपर महंगे कपड़े और गहने न लौटाने का आरोप लगाया है।

Bigg Boss 17 Sana Raees Khan Stuck In Legal Case: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर असर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। खुद को आर्यन खान की वकील बताने वाली सना रईस खान भी इस साल 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का हिस्सा बनी थीं। हालांकि कुछ हफ्तों पहले ही उन्हें बिग बॉस के घर से बेघर होना पड़ा। हैरत की बात तो यह है कि 'बिग बॉस 17' से निकलते ही सना रईस खान (Sana Raees Khan) कानूनी पचड़ों में फंस गई हैं।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) फेम सना रईस खान पर मशहूर स्टाइलिस्ट खुशबू रावत ने आरोप लगाया है कि कई बार टोकने के बावजूद उन्होंने महंगे कपड़े और ज्वैलरी नहीं लौटाई है। खुशबू रावत ने इस सिलसिले में सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा लेटर भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने आर्यन खान की वकील पर जमकर आरोप लगाए। सना रईस खान (Sana Raees Khan) पर आरोप लगाते हुए खुशबू रावत ने कहा, "आप सभी को नमस्कार। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हम हर साल बिग बॉस कंटेस्टेंट्सट को आउटफिट सप्लाई करते हैं। लेकिन सना रईस खान के साथ हमारा अनुभव बहुत ही खराब रहा है। हमारे कपड़े और ज्वैलरी कई बार टोकने के बाद भी नहीं लौटाई गई हैं।"

End of Feed