टीवी मसाला

Bigg Boss 17: फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट का कटा घर से पत्ता, Abhishek Kumar के फैंस ने मनाया जश्न

Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 17 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शो के फैन पेज ने खुलासा किया है की इस हफ्ते घर का ये सदस्य बाहर हो गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर वो कौन है।

Image

Bigg Boss 17: samarth jurel is eliminated from the show

Bigg Boss 17 show: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इन दिनों देखा जा रहा है कैसे कंटेस्टेंट एक दूसरे की धज्जियाँ उड़ाने में लगे हुए हैं। साथ ही हर हफ्ते सलमान खान कंटेस्टेंट को झाड़ते हुए नजर आते हैं। शो में इस हफ्ते कई उताव चढ़ाव देखने को मिले घर में सदस्यों के घरवाले आए। साथ ही देखा गया की कैसे घरवालों के आने से शो में बवाल मच गया। अब इसी बीच शो को लेकर एक खबर आ रही है की इस हफ्ते ये सदस्य बाहर हो गया है। पहली बार ऐसा हुआ की इस कंटेस्टेंट के निकलने से कई फैंस खुश हैं।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में इस हफ्ते अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, मन्नारा चोपड़ा, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी, आयशा खान और अरुण महाशेट्टी नॉमिनेटेड थे। ऐसे में शो के एक फैन पेज 'दी खबरी' ने दावा किया है की इस हफ्ते समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) को सबसे कम वोट्स मिले हैं। जिसके चलते वो बाहर हो गए हैं, जिससे जहांकई लोगों को बुरा लगा वहीं दूसरी तरह कंटेस्टेंट के एलिमिनटेड होने पर जश्न मनाया। समर्थ को कम वोट्स मिलने का कारण अभिषेक कुमार संग कांड से है।

दरअसल पिछले हफ्ते अभिषेक कुमार को पोक करते रहने पर समर्थ जुरेल को कंटेस्टेंट से थप्पड़ पड़ा था। ऐसे में अभिषेक को घर से बेघर कर दिया गया था, लेकिन फैंस और सेलेब्स के साथ मिलने पर सलमान खान ने उनकी वाइल्डकार्ड एंट्री कराइ। सिर्फ यही नहीं समर्थ को सलमान खान ने खूब खरी खोटी सुनाई और उनको फैंस द्वारा विलेन बताया। इसके बाद मानो फैंस ने समर्थ को घास नहीं डाली है, अब देखना होगा की ऐसे में ईशा मालवीय का क्या रिएक्शन होगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article