Bigg Boss 17: ऐश्वर्या शर्मा पर भड़के सलमान खान, बोले- आप नील के पेशेंस का कितना टेस्ट लोगी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 11, 2023, 10:19 AM IST

Bigg Boss 17: मेकर्स ने हाल ही में वीकेंड का वार का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में सलमान खान ऐश्वर्या शर्मा को नील भट्ट संग उनके बिहेवियर के लिए फटकार लगाते हैं। सलमान कहते हैं कि आप नील के पेशेंस का कितना टेस्ट लोगी। क्या ऐश्वर्या को होगा अपनी गलती का एहसास?

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 चर्चा में है। शो में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के बीच जमकर बहस होती है। अंकिता मन्नारा को डबल ढोलकी कहती है। मन्नारा को महसूस होता है कि उन्हें हर कोई टारगेट कर रहा है। नॉमिनेशन के बाद से ही घरवालों को मन्नारा का अलग रूप देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने वीकेंड के वार का प्रोमो शेयर कर दिया है। प्रोमो में सलमान खान (Salman Khan) ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और मन्नारा की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

घर में ऐश्वर्या अपने पति नील भट्ट के साथ बहुत ही रूड बिहेव करती हैं। एक्ट्रेस हमेशा नील को डॉमिनेट करती हैं। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर यूजर्स झगड़ालू का टैग दे चुके हैं। सिर्फ नील से नहीं ऐश्वर्या लड़ाई के दौरान अपनी भाषा की मर्यादा भूल जाती है। पिछले दिनों ऐश्वर्या की अभिषेक और विक्की संग भी जमकर झगड़ा हुआ था। नील जब भी ऐश्वर्या को समझाने की कोशिश करते हैं तो वो भड़क जाती हैं। सलमान ऐश्वर्या से कहते हैं कि तुम नील का कितना पेशेंस चेक करोगी। तुम्हारा ये रिश्ता टॉक्सिक बन जाएगा।

End of Feed