Bigg Boss 17: ऐश्वर्या शर्मा पर भड़के सलमान खान, बोले- आप नील के पेशेंस का कितना टेस्ट लोगी
Bigg Boss 17 (credit pic: instagram)
Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 चर्चा में है। शो में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के बीच जमकर बहस होती है। अंकिता मन्नारा को डबल ढोलकी कहती है। मन्नारा को महसूस होता है कि उन्हें हर कोई टारगेट कर रहा है। नॉमिनेशन के बाद से ही घरवालों को मन्नारा का अलग रूप देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने वीकेंड के वार का प्रोमो शेयर कर दिया है। प्रोमो में सलमान खान (Salman Khan) ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और मन्नारा की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Tiger 3 Advance Booking Report: रिलीज से एक दिन पहले चमकी सलमान खान की किस्मत, एडवांस बुकिंग से भरी मेकर्स की जेबें
घर में ऐश्वर्या अपने पति नील भट्ट के साथ बहुत ही रूड बिहेव करती हैं। एक्ट्रेस हमेशा नील को डॉमिनेट करती हैं। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर यूजर्स झगड़ालू का टैग दे चुके हैं। सिर्फ नील से नहीं ऐश्वर्या लड़ाई के दौरान अपनी भाषा की मर्यादा भूल जाती है। पिछले दिनों ऐश्वर्या की अभिषेक और विक्की संग भी जमकर झगड़ा हुआ था। नील जब भी ऐश्वर्या को समझाने की कोशिश करते हैं तो वो भड़क जाती हैं। सलमान ऐश्वर्या से कहते हैं कि तुम नील का कितना पेशेंस चेक करोगी। तुम्हारा ये रिश्ता टॉक्सिक बन जाएगा।
सलमान ने लगाई ऐश्वर्या को फटकार
वीकेंड पर कैटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं। प्रोमो में कैटरीना सलमान के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 के गाने लेके प्रभु का नाम पर डांस करते हुए नजर आती हैं। शो पर हर्ष और भारती भी पहुंचे है। हमेशा की तरह भारती सलमान के साथ मस्ती करते हुए नजर आती हैं। वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है।
मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन...और देखें
Bigg Boss 20: माही विज और यंग डीएसए के बीच छिड़ी जंग, एक-दूजे की इज्जत पर फेंका कीचड़
India के नहीं तो किस देश के नागरिक हैं Imran Khan?
Hrithik Roshan ने Jailer 2 में कॉपी किया सलमान के चुलबुल पांडे का स्टाइल? कॉलर पर चश्मा लगाकर लूटी महफिल
Karisma Kapoorकी शॉर्ट ड्रेस से परेशान थे Salman Khan, एक्ट्रेस को डायरेक्टर से करनी पड़ी शिकायत
यूट्यूबर Sourav Joshi ने पत्नी अवंतिका को कुत्ते के कटोरे से पानी पीने की दी चुनौती, भड़के लोग ने उड़ाईं धज्जियां
© 2026 Times Horizon Private Limited