Bigg Boss 17 Promo: कलर्स टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमा लिया है। मन्नारा चोपड़ा से लेकर मुनव्वर फारूकी जैसे सितारे दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं तो वहीं अभिषेक कुमार जैसे कंटेस्टेंट्स ने लोगों के सिर में दर्द कर दिया है। 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में इन दिनों अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का रिश्ता भी मुद्दा बना हुआ है। वहीं हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें सलमान खान, अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के सामने विक्की जैन की पोल खोलते दिखाई दिये।
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का यह प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखने को मिला कि सलमान खान (Salman Khan) अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) से सवाल करते हैं कि आपका व्यक्तित्व शो में खत्म हो रहा है, आप अकेले गेम खेलने आई थीं या साथ में। सलमान खान अंकिता लोखंडे से आगे सवाल करते हैं, "आपने अपने पति विक्की के साथ आने का फैसला किया और आपके यही पति खानजादी से कहते हैं कि आपसे लड़ें। विक्की साहब तो अलग ही चल रहे हैं।" इसपर विक्की जैन ने जवाब दिया, "मैं मजाक कर रहा था।"
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में सलमान खान का तंज यहीं नहीं रुका। उन्होंने विक्की जैन को फटकारते हुए आगे कहा, "ये मजाक तो बिल्कुल नहीं था।" वहीं दूसरी ओर सलमान खान की बातें सुनकर अंकिता लोखंडे आंसू बहाना शुरू कर देती हैं।
'बिग बॉस 17' के प्रोमो वीडियो पर फैंस ने दिये रिएक्शन
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) से जुड़े 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के प्रोमो वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "लगता है बिग बॉस दोनों का तलाक कराकर दम लेंगे।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ये तो रुबीना और अभिनव की सस्ती कॉपी लग रहे हैं।"
