Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 को ऑनएयर हुए 12 हफ्ते हो चुके है। कुछ हफ्तों बाद शो का फिनाले होने वाला है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच में आए दिन फाइट होती रहती हैं। फैंस शो से जुड़े हर अपडेट को जानने के लिए बेकरार रहते हैं। मेकर्स ने हाल ही में वीकेंड का वार का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में सलमान खान ने बिग बॉस के फैंस को खुश खबरी दी है। मेकर्स बिग बॉस के आलीशान घर में उनके फैंस को रहने का मौका देने वाले हैं। आइए जानते हैं क्या है ये नया सरप्राइज।
Salman Khan (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन को बताया फालतू, Munawar Faruqui को लेकर हुई लड़ाई
प्रोमो में सलमान कहते हैं, बिग बॉस मैंने सुना है कि आपके फैंस रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि उनको भी एक मौका दिया जाया बिग बॉस के घर में रहने का। तो क्यूं ना उनको इस आलीशान घर में रहने का एक एक्सपीरियंस दिया जाए। तो इस सीजन के घरवाले जब बाहर हो जाएंगे। फिनाले के बाद तो एक मौका इन फैंस को जरूर दे दीजिए।
बिग बॉस के घर में होगी फैंस की एंट्री
इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। मेकर्स अब कैसे फैंस को ये मौका देते हैं। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। हालांकि ऐसा पहली बार होगा जब बिग बॉस के फैंस को घर में रहने का मौका मिलेगा। इस हफ्ते औरा घर से बेघर हो गए है। वीकेंड पर तब्बू ने घर में एंट्री ली। एक्ट्रेस ने कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती की।
