Bigg Boss 17 Promo: हर हफ्ते बिग बॉस 17 मजेदार होता जा रहा है। एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट आपस में टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। शो को हर बार की तरह सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं साथ ही हर वीकेंड के वार पर घरवालों की क्लास लगाते हैं। टीआरपी लिस्ट में भी शो की रेटिंग में काफी उछाल देखने को मिला है। ऐसे में शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर नया प्रोमो रिलीज किया है जो नॉमिनेशन से जुड़ा है। आखिर इस बार घर से नॉमिनेट होने के लिए कौन शिकंजे में फंसा है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के प्रोमो में दिखाया गया की इस हफ्ते की नॉमिनेशन टास्क शुरू हो या है। ऐसे में मुन्नवर फारुकी और ऐश्वर्या शर्मा ने बदला लेते हुए अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को नॉमिनेट किया। बदले में अंकिता ने भी ऐश्वर्या को ये बोलते वोट किया की उनकी उनसे कभी नहीं बनेगी, जिसपर ऐश्वर्या उन्हें तेवर दिखाती है। साथ ही दिमाग मकान ने अभिषेक कुमार की सीधे सीधे बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया।
ऐसे में इस बार घर से बेघर होने के लिए अनुराग डोभाल, अंकिता लोखंडे, खानजादी, तहलका और अभिषेक कुमार नॉमिनेटेड है। साथ ही पिछले हफ्ते कोई भी घर से बेघर नहीं हुआ था। इसी वजह से कहा जा रहा है की इन हफ्ते में डबल नॉमिनेशन हो सकता है।
